Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने हथियार के बल पर गांव आसन में हुई डैकती की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपी किये गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने हथियार के बल पर गांव आसन में हुई डैकती की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आईएमटी श्रीमती उप.नि हवा कौर ने बताया कि दिनांक 20 मार्च 2023 को पुलिस को सूचना मिली कि गाँव आसन में कुछ युवको ने हथियार के बल पर गाड़ी छीनकर हवाई फ़ायर किया है। पुलिस ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर कार्रवाई शुरू की। संदीप निवासी गाँव आसन की शिकायत के आधार पर थाना मे अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 20.03.2023 को रात क़रीब 8 बजे संदीप ने अपने घर के साइड गली में गाड़ी को खड़ा किया हुआ था। तभी गाँव के युवक अंकित, सचिन अपने अन्य साथी सहित संदीप के पास आए वह हथियार दिखाकर संदीप को पीटने लगे। तीनों युवक संदीप को जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी छीनकर मौक़े से फ़रार हो गये। संदीप ने युवको का पीछा किया तो आगे गली मे खडे रोहित पुत्र ईश्वर ने बताया कि उक्त युवक उसके घर के सामने हवाई फ़ायर कर  व जान से मारने की धमकी देते हुए रुड़की रोड की तरफ़ भागे हैं। 

दौराने जांच दिनांक 26.03.2023 को सीआईए-2 व थाना टीम ने संयुक्त रुप से मिलकर छापेमारी करते हुए आरोपी सचिन पुत्र हरिपाल, सचिन पुत्र बलवान व राजेश उर्फ़ अंकित पुत्र वेद पाल निवासीगण आसन को गिरफ़्तार किया गया है

गिरफ्तार आरोपीः-

1. सचिन पुत्र हरिपाल निवासी गाँव आसन

2. सचिन पुत्र बलवान निवासी गाँव आसन 

3राजेश उर्फ़ अंकित पुत्र वेद पाल निवासी आसन

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 95 दिनांक 20.03.2023 धारा 379बी/392/397/50634 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना आईएमटी

Exit mobile version