रोहतक पुलिस ने डेयरी मौहल्ला के पास मोबाइल स्नैचिंग की वारदात अंजाम देने वाले तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की जा रही है।

प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 21.03.2023 को कायस्तान मौहल्ला निवासी चिंटू की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 21.03.2023 को चिंटू सांय करीब 6 बजे दरवाजा मौहल्ला की तरफ आया हुआ था। चिंटू पैदल अपने घर की तरफ वापिस जा रहा था। जब वह डेयरी मौहल्ला पानी के बूस्टर के पास पहुंचा तो 3/4 अज्ञात युवको ने मिलकर चिंटू के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया व मौके से फरार हो गये।

      मामले की जांच स.उप.नि. नरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.03.2023 को आरोपी नितिश उर्फ मटरु पुत्र हरिपाल निवासी भगवतीपुर रोहतक, प्रवीण उर्फ हरविन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी राजीव नगर रोहतक व विशाल उर्फ 62 पुत्र अमीर उर्फ सागर निवासी फेतहपुर कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. नितिश उर्फ मटरु पुत्र हरिपाल निवासी भगवतीपुर रोहतक

2. प्रवीण उर्फ हरविन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी राजीव नगर रोहतक

3. विशाल उर्फ 62 पुत्र अमीर उर्फ सागर निवासी फेतहपुर कालोनी रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 87 दिनांक 22.03.2023 धारा 379ए/34 भा.द.स. थाना पुरानी सब्जी मंडी 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!