रोहतक पुलिस ने गांव मकडौली कलां निवासी युवक पर फॉयरिंग कर जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सदर उप.नि. हरपाल ने बताया कि दिनांक 25.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि गाँव मकडौली कलां मे गौली चली है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जांच शुरू की। गांव मकडौली निवासी रणधीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि रणधीर खेती-बाडी का काम करता है। दिनांक 25.03.2023 को रणधीर अपनी भैसो को पानी पिलाने के लिए गांव के जोहड पर गया हुआ था। सांय करीब 4 बजे योगेश उर्फ योगी बाबा अपने दो साथियो के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। योगेश ने मोटरसाइकिल खडी कर पिस्तौल निकालकर जान से मारने की नीयत से रणधीर पर सीधा फॉयर कर दिया। गोली रण्धीर के पैर के पास से निकल गई। योगेश दुसरी गोली डालने लगा तो रण्धीर लाठी सहित उनके पीछे भागा। तीनो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच स.उप.नि. राकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 26.03.2023 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी योगेश उर्फ योगी बाबा पुत्र नरेश उर्फ नेशा, सचिन पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण गांव मकडौली कलां गौरव पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव काहनौन्दा जिला झज्जर हाल किरायेदार शास्त्री नगर लाढौत रोड रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है
गिरफ्तार आरोपीः-
1. योगेश उर्फ योगी बाबा पुत्र नरेश उर्फ नेशा निवासी गांव मकडौली कलां
2. सचिन पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव मकडौली कलां
3. गौरव पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव काहनौन्दा जिला झज्जर हाल किरायेदार शास्त्री नगर लाढौत रोड रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 94 दिनांक 25.03.2023 धारा 307/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना सदर

