रोहतक पुलिस ने गांव निदांना निवासी महिला की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी रवि को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। आरोपी साहिल व कुलदीप को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना महम निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि निवासी निंदाना निवासी अशोक ने दिनांक 04.10.2024 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 127(6) बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 410/2024 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अशोक की शादी करीब 15 साल पहले रेनू से हुई थी। दिनांक 02.10.2024 को रेनू गुरुग्राम मे प्राइवेट जॉब करने के लिये घर से निकली थी। जो वापिस नही आई।
मामलें की जांच स.उप.नि. विनोद व मनीष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच मामलें मे शक होने पर रवि व साहिल को शामिल जाँच किया गया। गहनता से पूछताछ करने पर रवि व साहिल ने हत्या करने की वारदात कबूल की। मामले मे हत्या की धाराएं जोड़ी गई। दिनांक 12.10.2024 को आरोपी रवि पुत्र श्रीभगवान व साहिल पुत्र मनोज को गिरफ़्तार किया गया। आरोपियों को पेश अदालत कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। दिनांक 17.10.2024 को आरोपी कुलदीप उर्फ भोगल पुत्र दिलबाग निवासीगण गांव निंदाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी रवि को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी साहिल को दोबारा से एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। जाँच में सामने आया है कि आरोपी रवि व रेनू की करीब चार साल से आपस मे दोस्ती थी। रेनू आरोपी रवि को बार बार उससे शादी करने के लिये बोलती थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी रवि ने करीब 15/20 दिन पहले अपने साथी साहिल व कुलदीप को बताया। तीनों ने मिलकर रेनू को हरिद्वार ले जाने के बहाने मारने की योजना बनाई। दिनांक 02.10.2024 को रवि ने रेनू से फ़ोन कर चार/पाँच दिन हरिद्वार घूमने का प्लान बनाया। रवि अपने दोस्तों व रेनू के साथ निदाना से गाडी मे सवार होकर हरिद्वार के लिए निकले। साहिल ने मुज़फ़्फ़रनगर से 30/35 किलोमीटर रुडकी रोड की तरफ़ सनुसान रास्ता देखकर गाड़ी को रोक लिया है और बैठकर शराब का सेवन किया। उसके बाद कुलदीप ने रेनु के हाथ पैर पकड़े और साहिल व रवि ने रेनु के गले में पड़ी चुनी का फंदा बनाकर खींचा व चाकू से रेनू की गर्दन काटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने रेनू की लाश को गंगा में फेंक दिया। रेनू की लाश को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
