Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने उत्तम विहार निवासी युवक के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। आरोपियो से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि उत्तम विहार निवासी रणधीर की शिकायत के आधार पर थाना अर्बन एस्टेट मे धारा 379ए भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 247/2022 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 03.07.2022 को सांय करीब 5 बजे रणधीर अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने बडे बेटे जितेन्द्र के घर सनसिटी सैक्टर-36 मे जा रहा था। रणधीर जब बीजेपी ऑफिस कार्यालय के पास पहुचा तो पीछे से मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात तीन युवक मुंह पर कपडा बांधे हुए आए। अज्ञात युवको ने रणधीर की स्कूटी को रुकवाकर रणधीर की जेब से करीब 6 हजार रुपये व अन्य निजी कागजात निकाल कर मोटरसाईकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

जांच के दौरान दिनांक 01.08.2022 को पुलिस टीम ने आरोपी अमन पुत्र राजेन्द्र उर्फ पप्पु निवासी टिटौली को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!