रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. आजाद कुमार ने बताया कि उप.नि. अश्वनी के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम मदीना बस अड्डा के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली कि गांव भैराण निवासी युवक अवैध हथियार सहित घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये गांव भैराण की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दिपक पुत्र बलवान निवासी गांव भराण के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 332/2024 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ थाना महम मे सन् 2016 मे हत्या व अन्य धाराओ के तहत एक मामला दर्ज है।
