Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम 25(1-बी)(ए) के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। 

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही जसबीर के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम गोहाना गोल चक्कर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुए कच्चा चमारिया रोड रोहतक जींद बाईपास के पास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर जिसकी पहचान मनीष उर्फ़ मोनू पुत्र सतीश निवासी रिठाल के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्जी मंडी में अभियोग संख्या 206/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version