Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने लाखनमाजरा के युवको पर लाइसेंसी हथियार से जानलेवा हमला करने केआरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गांव लाखनमाजरा मे लाइसेंसी हथियार से युवको पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।
प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि गांव लाखनमाजरा निवासी राहुल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 06.02.2024 को सांय करीब 6 बजे राहुल के पास उसके चाचा विक्रम का फोन आया। उसके चाचा ने राहुल को बताया कि राजेश उर्फ राजु गाली गलौच कर रहा है व जान से मारने की धमकी दे रहा है। राहुल ने राजेश के पास फोन कर गाली गलौच करने का कारण पूछा तो राजेश ने राहुल व उसके चाचा को अपने घऱ पर आने को कहा। राहुल अपने चाचा विक्रम के साथ राजेश के घर पर पहुंचा तो राजेश दोनो के साथ गाली गलौच करने लगा। राजेश ने अपने हाथ मे ली हुई लाइसैंसी रिवालवर से जान से मारने की नीयत से व्रिकम पर गोली चला दी। गोली विक्रम के पेट व पैर मे लगी। गोली की आवाज सुनकर राहुल का ताउ ईश्वर आकर छुडाने लगा तो राजेश ने फिर फॉयर कर दिया जो इश्वर के पैर मे जा लगी। राजेश ने राहुल पर फॉयर किया तो राहुल ने अपने आप का बचाव किया। गोलियो की आवाज सुनकर अन्य युवक आ गये। राजेश मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच स.उप.नि. सुभाष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.02.2024 को पुलिस टीम ने आरोपी राजेश उर्फ राजू पुत्र होशियार निवासी लाखनमाजरा को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version