Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गाँव गद्दे खेड़ी में युवक पर जानलेवा हमला करने व अंधाधुंध फ़ायरिंग करने की वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गाँव गद्दे खेड़ी में युवक पर जानलेवा हमला करने व अंधाधुंध फ़ायरिंग करने की वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब एक दर्जन मामलें दर्ज है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 08.03.2023 को रात के समय पुलिस को सूचना मिली की गांव गद्दी खेडी में आशीष के घर पर फ़ायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गद्दी खेड़ी निवासी आशीष की शिकायत के आधार पर थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 55/23 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आशीष की गांव बसंतपुर निवासी अजय के साथ दोस्ती है। क़रीब सात/आठ महीने पहले राहुल उर्फ़ बाबा निवासी खिडवाली व प्रवीण निवासी मोखरा ने अजय के पैर तोड़ दिए थे। आशीष अजय के पास आता जाता रहता है इसी बात को लेकर दिनांक 07.03.2023 को परवीन व राहुल ने आशीष के पास फ़ोन कर अजय के पास आना-जाना छोडने को कहा व ना मामने पर जान से मारने की धमकी दी। दिनांक 08/03/2022 को करीब 20/25 लडके आशीष के घर पर आए व आशीष को आवाज़ दी। आशीष जैसे ही अपने घर से बाहर निकला तो युवकों ने गेट के ऊपर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी। आशीष ने अपना बचाव करते हुए अंदर भाग गया। युवक गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से फ़रार हो गए। 

मामले की जाँच सीआईए-1 स्टाफ़ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.04.2023 को स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपी राजकुमार उर्फ़ श्यामु पुत्र मामन निवासी खिडवाली को नज़दीक रेलवे लाइन सैक्टर-5 के पास से गिरफ़्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। आरोपी को पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ रोहतक, झज्जर, सोनीपत में करीब एक दर्ज मामलें दर्ज है। आरोपी के खिलाफ हत्या, फिरौती, हत्या का प्रयास, बलात्कार, आर्म्स एक्ट, लडाई-झगड़ा आदि के मामलें दर्ज है जिनमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

राजकुमार उर्फ़ श्यामु पुत्र मामन निवासी खिडवाली

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 55 दिनांक 08.03.2023 धारा 148/149/307/506 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

Exit mobile version