रोहतक पुलिस ने छोटूराम चौक पर महिला से पर्स छीनने की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 23.06.2023 को छोटूराम चौक पर तीन मोटरसाइकिल सवार युवको ने महिला से पर्स छीन लिया व मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागने लगे। भीड ने पर्स छीनकर भाग रहे दो युवको को काबू कर लिया व तीसरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनो लडको आकाश पुत्र धर्मेन्द्र व आकाश पुत्र आजाद निवासीगण काठ मण्डी को काबू किया गया। छीना हुआ पर्स आरोपियो से बरामद कर महिला सलोनी को लौटाया गया। जनता कॉलोनी निवासी सलोनी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।

मामले की जांच स.उप.नि. चांद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.07.2023 को तीसरे आरोपी मनोज उर्फ मोनू पुत्र कृष्णलाल उर्फ मुन्ना निवासी काठमंडी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, चोरी, स्नैचिंग के 6 मामले दर्ज है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

 मनोज उर्फ मोनू पुत्र कृष्णलाल उर्फ मुन्ना निवासी काठमंडी रोहतक

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 223 दिनांक 23.06.2023 धारा 379बी/34 भा.द.स. थाना आर्य नगर

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!