रोहतक पुलिस ने गाडी छीनने की वारदात मे शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव भगवतीपुर निवासी अजमेर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 04.08.2020 को अजमेर अपनी गाडी से काठमंडी रोहतक अपने दोस्त से मिलने आ रहा था। अजमेर जैस ही पुल पर चढा तो पिछे से आ रहे स्कूटी सवार युवक आया और अजमेर की गाडी रुकवा कर छीना छपटी करने लगा। युवक स्कूटी को वही छोडकर अजमेर की गाडी की चाबी छीन कर अजमेर की गाडी मे सवार होकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद दो युवक आए और अजमेर के पास युवक द्वारा छोडी गई स्कूटी को लेकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच स.उप.नि अजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.07.2023 को आरोपी सचिन उर्फ ड्रैगन पुत्र संजय निवासी कमला नगर रोहतक को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आय़ा कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी अन्य वारदात मे गिरफ्तार होकर सुनारियां जेल मे बंद है। वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!