Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने महिला डॉक्टर के आधार कार्ड व पैन कार्ड का फर्जी तरीके से प्रयोग कर बैंक मे खाता खुलवा कर लोन लेने की वारदात में शामिल सातवा आरोपी किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने महिला डॉक्टर के आधार कार्ड व पैन कार्ड का फर्जी तरीके से प्रयोग कर बैंक मे खाता खुलवा कर लोन लेने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे सातवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को दिनांक 12.04.2023 को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि सुभाष नगर निवासी डॉ. पूर्णिमा ने थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 23.12.2021 को पूर्णिमा को इनकम टैक्स फाइल करते हुए पता चला कि उसका खाता एक्सिस बैंक मे भी खुला हुआ है। बैंक मे जांच पड़ताल करने पर सामने आया कि सेक्टर-1 की मार्केट से पूर्णिमा के आधार कार्ड व पैन कार्ड को फर्जी तरीके से लगाकर नाम का प्रयोग कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खाता खोला गया है। जिस पर लोन भी लिया हुआ है। आगे सामने आया कि कई अन्य बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से पूर्णिमा के फर्जी खातों से करीब 65/70 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है। जिसमे पूर्णिमा को पेन कार्ड नम्बर लिंक है।

      मामलें की जांच प्रभारी पुलिस चौकी सेक्टर-1 पीएसआई शुभम द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.04.2023 को आरोपी राहुल पुत्र मुन्नालाल निवासी बुराडी दिल्ली

को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपियो ने करीब 7/8 डॉक्टरों को टारगेट कर उनके फर्जी कागजात से बैंक कर्मियों के साथ सांठगांठ कर उनके फर्जी खाते खुलवाये है। आरोपियो ने इन फर्जी कागजात से बैंक मे खाता खुलवा कर करीब 4 करोड़ रुपये के लोन लिया हुआ है। आरोपी राहुल बैंक कर्मचारियो व आरोपियो के बीच मीडिएटर का काम करता था। वारदात मे शामिल 2 महिलाओं सहित 6 आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

राहुल पुत्र मुन्नालाल निवासी खसरा बुराडी दिल्ली

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 14 दिनांक 11.01.2022 धारा 419/420/467/468/471/120बी/201/204 भा.द.स थाना अर्बन एस्टेट

Exit mobile version