रोहतक पुलिस की टीम ने स्नैचिंग की वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि आजाद नगर रोहतक निवासी प्रमिला की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 3.12.2024 को प्रमिला आईटीआई फ्लाईओवर की नीचे खगनवाल गैस एजेन्सी के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार दो युवक आये। युवक प्रमिला के गले से सोने की चेन छीनकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच पीएसआई विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 15.05.2025 को आरोपी राहुल पुत्र गुलशन निवासी कैमरी रोड हिसार को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे आरोपी ललित को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
राहुल पुत्र गुलशन निवासी कैमरी रोड हिसार
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 755 दिनांक 02.12.2024 धारा 304.3(5) बीएनएस थाना शिवाजी कॉलोनी
रोहतक पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात मे शामिल रहा दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Man in handcuffs
