Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गांव भाली आनंदपुर निवासी बलराज उर्फ पप्पू के ब्लाइंड मर्डर की वारदात में शामिल रहे अति वांछित 5 हजार रुपये ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गांव भाली आनंदपुर निवासी बलराज उर्फ पप्पू के ब्लाइंड मर्डर की वारदात में शामिल रहे अति वांछित 5 हजार रुपये ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

      प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. आजाद नैन ने बताया कि दिनांक 08.02.2023 की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बलराज उर्फ पप्पू पुत्र जयकर्ण निवासी भाली आनंदपुर की किसी ने गोलियां मार कर हत्या कर दी है जिसकी लाश रेलवे फाटक के पास खेत मे पडी है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बलराज उर्फ पप्पू के भाई के लडके अजित की शिकायत के आधार पर थाना बहु अकबरपुर मे धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 31/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 08.02.2023 को सायं के समय अजीत को सूचना प्राप्त हुई कि उसके चाचा बलराज उर्फ पप्पु की अज्ञात युवको ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसकी लाश रेलवे फाटक के पार नजदीक शराब ठेका के पास खाली खेत मे पडी है। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।

     मामलें की जांच सीआईए-2 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.06.2023 को सीआईए-2 की टीम ने उप.नि. रोहताश के नेतृत्व मे आरोपी राहुल पुत्र सतीश निवासी कसरैटी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रोहतक पुलिस की अति वांछित की सूची मे शामिल है व आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

राहुल पुत्र सतीश निवासी कसरैटी

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 31 दिनांक 08.02.2023 धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

Exit mobile version