Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने सुनारियां निवासी युवक के ब्लाइंड मर्डर की वारदात को चंद घण्टो के अंदर-2 खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने सुनारियां निवासी युवक के ब्लाइंड मर्डर की वारदात को चंद घण्टो के अंदर-2 खुलासा करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

उप पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री विवेक कुंडु ने बताया कि दिनांक 03.07.2023 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सुनारियां गांव मे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक युवक की लाश गली मे पडी हुई थी जिसकी पहचान रविन्द्र पुत्र राजबीर निवासी सुनारियां के रुप मे हुई। मृतक युवक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी मे धारा 302/34 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 418/2023 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि रविन्द्र उर्फ रवि पिकअप बोलरो गाडी चलाता है। दिनांक 03.07.2023 को सुबह करीब 10 बजे रविन्द्र अपनी गाडी को हिसार रोड वर्कशॉप मे गाडी ठीक कराने के लिये गया हुआ था। रात करीब 8 बजे रविन्द्र के पिता को सूचना मिली की अज्ञात युवको ने रंजिश रखते हुए चाकू से वार हत्या कर दी। सुनारिया कलां की चौपाल के सामने गली मे चौराहे पर रविन्द्र मृत अवस्था मे पडा हुआ मिला।

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. आजाद नैन व प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक देशराज को सौपी। दौराने जांच संयुक्त टीम ने स.उप.नि सुभाष के नेतृत्व मे छापेमारी करते हुए दिनांक 04.07.2023 को आरोपी हर्ष उर्फ सुखा पुत्र उमेद निवासी सुनारियां को गिरफ्तार किया गया है।  

गिरफ्तार आरोपीः-

हर्ष उर्फ सुखा पुत्र उमेद निवासी गांव सुनारियां

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 418 दिनांक 03.07.2023 धारा 302/34 भा.द.स. थाना शिवाजी कॉलोनी

Exit mobile version