Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गांव नौन्द निवासी युवक के ब्लाइंड मर्डर की वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गांव नौन्द निवासी युवक के ब्लाइंड मर्डर की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

      प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि दिनांक 13.06.2023 को पुलिस को सूचना मिली कि संदीप निवासी नौंद की मकान मे चोट मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक संदीप के पिता प्रताप की शिकायत के आधार पर थाना बहु सांपला मे धारा 302/452/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 237/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदीप नशा करने का आदि है जिस कारण संदीप की पत्नी करीब एक साल पहले अपने मायके चली गई। संदीप अपने घऱ मे अकेला ही रहता है। दिनांक 13.06.2023 को संदीप के पिता को सूचना मिली की संदीप की किसी ने चोटे मारकर हत्या कर दी। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।

     मामलें की जांच उप.नि. विनोद द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.06.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी सुधीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव नौन्द को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

वारदात का खुलासा

मृतक संदीप व सुधीर आपस मे दोस्त थे। संदीप ने सुधीर के साथ पहले मारपीट की हुई है। उसी बात की रंजिश रखते हुए सुधीर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दिनांक 13.06.2023 को सुबह के समय संदीप के घर मे घुसकर उसकी हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपीः-

सुधीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी गांव नौन्द

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 237 दिनांक 13.06.2023 धारा 302/452/34 भा.द.स. थाना सांपला

Exit mobile version