रोहतक पुलिस ने राजधर्मकांटा के पास स्थित परचून की दुकान के मालिक से जबरदस्ती वसूली के मामले मे शामिल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि दिनांक 07.07.2023 को पुलिस को सूचना मिली की राजधर्मकाटा के पास रामविलास दुकानदार से फिरौती मांगी है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। रामविलास निवासी विजयनगर की शिकायत के आधार पर थाना मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि रामविलास ने सरकूलर रोड पर परचून की दुकान कर रखी है। दिनांक 07.07.2023 को जो नौजवान युवक रामविलास की दुकान पर आए और पैसे मांगने लगे। रामविलास ने मना किया तो युवक ने गल्ला खोला व पैसे देने बारे कहा। दूसरा युवक पिस्तौल लिए हुए रामविलास के पास आया। पुलिस टीम को देखकर युवक पिस्तौल नीचे गिराकर मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच उप.नि. अश्वनी द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.07.2023 को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी राकेश उर्फ राका पुत्र रणबीर निवासी विजय नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी राकेश उर्फ राका का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी करीब 17/18 अभियोग विभिन्न जिलों में दर्ज है जिनमें से ज्यादातर में आरोपी बरी हो चुका है या सजा काट चुका है। आरोपी राकेश उर्फ राका के खिलाफ ज्यादातर हत्या, हत्या का प्रयास, उदयापन, गिरोह बन्दी आदि के अभियोग अंकित है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!