रोहतक पुलिस ने गाँव गद्दे खेड़ी में युवक पर जानलेवा हमला करने व अंधाधुंध फायरिंग करने की वारदात में शामिल रहे पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 08.03.2023 को रात के समय पुलिस को सूचना मिली की गांव गद्दी खेडी में आशीष के घर पर फायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गद्दी खेड़ी निवासी आशीष की शिकायत के आधार पर थाना बहु अकबरपुर मे अभियोग संख्या 55/23 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आशीष की गांव बसंतपुर निवासी अजय के साथ दोस्ती है। क़रीब सात/आठ महीने पहले राहुल उर्फ़ बाबा निवासी खिडवाली व प्रवीण निवासी मोखरा ने अजय के पैर तोड़ दिए थे। आशीष अजय के पास आता जाता रहता है इसी बात को लेकर दिनांक 07.03.2023 को परवीन व राहुल ने आशीष के पास फोन कर अजय के पास आना-जाना छोड़ने को कहा व न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। दिनांक 08/03/2022 को करीब 20/25 लड़के आशीष के घर पर आए व आशीष को आवाज़ दी। आशीष जैसे ही अपने घर से बाहर निकला तो युवकों ने गेट के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आशीष ने अपना बचाव करते हुए अंदर भाग गया। युवक गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। 

मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 26.04.2023 को स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में वारदात में शामिल रहे आरोपी शिवम उर्फ भोला पुत्र नरेश निवासी गांव ब्राहमणवास को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

शिवम उर्फ भोला पुत्र नरेश निवासी गांव ब्राहमणवास

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 55 दिनांक 08.03.2023 धारा 148/149/307/506 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!