Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने सैनिक कालोनी के पास युवक पर छुरी से वार कर हत्या करने की वारदात में शामिल रहे पांचवे आरोपी किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने सैनिक कालोनी के पास युवक पर छुरी से वार कर हत्या करने की वारदात में शामिल रहे पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक पीएसआई राजू सिंधू ने बताया कि दिनांक 01.03.2023 को पुलिस को सूचना मिली की दो युवक को घायल अवस्था में पीजीआईएमएस रोहतक में दाख़िल हुए हैं पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। दोनो युवकों की पहचान शुभम पुत्र दलेल निवासी बसाना जिला सोनीपत हाल सूर्य कॉलोनी व रंजीत पुत्र रघुवीर निवासी सैनिक कॉलोनी रोहतक के रुप मे हुई। घायल हुए रंजीत की लगी चोटो के कारण मौत हो गई। शुभम की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शुभम नट बोल्ट की फ़ैक्टरी मे काम करता है व उसका दोस्त रंजीत शंकर ऑटो फ़ैक्ट्री सैनिक कालोनी रोहतक मे काम करता था। दिनांक  01.03.2023 को फ़ैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद उसके दोस्त रंजीत व मोहित अपने घर बिहार जा रहे थे। शुभम उनको छोडने उनके साथ पैदल-2 रेलवे स्टेशन की तरफ़ जा रहे थे। सुबह क़रीब सवा 5 बजे सैनिक कॉलोनी रोहतक में डीडा कंपनी के पास पहुँचे तो पीछे से चार अज्ञात युवक आए जिनमे से दो युवकों ने शुभम के मुंह व छाती पर वार किया व रंजीत पर छुरी से पाशु के दाहिने साइड पर वार किया। युवकों ने पत्थरो से भी शुभम व रंजीत पर वार किया। शोर मचाने पर युवक रंजीत का फ़ोन छीनकर चारो युवक मौक़े से फ़रार हो गए। छुरी से घायल हुए शुभम व रंजीत को इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया जहाँ रंजीत ने वारदात में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

मामले की जांच स.उप.नि कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.03.2023 को आरोपी लखन पुत्र वेदप्रकाश निवासी कुंगड जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे चार आरोपियो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

लखन पुत्र वेदप्रकाश निवासी कुंगड जिला भिवानी

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 178 दिनांक 01.03.2023 धारा 302/379बी/392/397/324/34/323/412/201/34 भा.द.स. थाना शहर रोहतक

Exit mobile version