Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रोहतक के गांव अटायल निवासी सुनील को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले बोहर के सुमित को सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-2 प्रभारी आजाद नैन ने बताया कि सुनील 28 जनवरी की रात करीब 10 बजे सुनील कार से शीला बाईपास से घर जा रहा था। सुमित ने अपने साथियों के साथ सुनील की कार को रुकवाने का प्रयास किया। कार रुकने के दौरान सुमित ने सुनील पर पिस्टल तानते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जांच के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। जिसे गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। आरोपी से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

Exit mobile version