रोहतक पुलिस ने गांव कन्हैली मे दो युवको पर हुए जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ़ उप.नि अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 4/5.03.2023 की रात को पुलिस को सूचना मिली कि गाँव कैन्हेली मे गोली लगने से दो युवक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जांच शुरू की। गोली से घायल दोनों युवकों की पहचान और बलवान पुत्र रामपाल निवासी माल पोस जिला दादरी व परमजीत पुत्र बलराज निवास बहु जमालपुर के रूप में हुई। बलवान की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 04.03.2023 को रात क़रीब नौ बजे बलवान गाँव कन्हेली निवासी कुलदीप के दफ़्तर में आया हुआ था जहाँ पर रणवीर नागेंद्र उर्फ़ सटरा, भोला, परवीन, वज़ीर, सुभास व परमजीत बैठे हुए थे। सभी मिलकर शराब का सेवन कर रहे थे। जिस दौरान नागेन्द्र उर्फ़ सटरा अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा व सभी को गालिया देने लगा। बलवान ने नागेंद्र को गाली देने से मना किया वह उसे समझाते हुए दफ़्तर के बाहर ले आया। नागेन्द्र ने अपने पजामे से हथियार निकालते हुए जान से मारने की नियत से बलवान पर फ़ायर कर दिया। गोली बलवान के पेट के दाहिनी तरफ़ लगी जो शरीर से आरपार होते हुए साथ खड़े परमजीत के पेट में जा लगी। नागेंद्र जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार सहित मौक़े से फ़रार हो गया। गोली लगने से घायल हुए परमजीत व बलवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की जांच सीआईए-1 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.03.2023 को स.उप.नि. संत कुमार व स.उप.नि. दिनेश के नेतृत्व मे सीआईए की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी नागेन्द्र पुत्र हुक्म निवासी गांव कन्हेली को झज्जर रोड से गिरफ़्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
नागेन्द्र उर्फ़ सटरा पुत्र हुक्म निवासी गांव कन्हेली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 149 दिनांक 05.03.2023 धारा 307/506 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना शिवाजी कॉलोनी

