Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी से दोनों चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव सांघी निवासी मंजीत की शिकायत के आधार पर थाना शहर रोहतक मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि मंजीत अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दोस्त के पास जीन्द हिसार बाईपास नजदीक राधा स्वामी सत्संग भवन रोहतक के पास स्थित ऑफिस मे आया हुआ था। मंजीत अपनी मोटरसाइकिल गली मे खडा कर अंदर ऑफिस मे चला गया। पीछे से अज्ञात युवक मंजीत मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.05.2023 को मुख्य सिपाही मंजीत के नेतृत्व मे एवीटी की स्टाफ की टीम ने अनिल पुत्र राजकुमार निवासी डीघल झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एक अन्य चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।

वारदात का खुलासा

आरोपी ने दिनांक 16.06.2022 को इनविटेशन हॉल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 430/2022 अंकित है।

गिरफ्तार आरोपीः-

अनिल पुत्र राजकुमार निवासी डीघल झज्जर

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 303 दिनांक 24.04.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना शहर रोहतक 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!