Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जाँच जारी है। 

प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रह्लाद सिंह ने बताया कि गांव रुखी हाल आज़ादगढ निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 09.03.2023 को अनिल ने अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर को राजीव गांधी खेल स्टेडियम आया हुआ था। अनिल ने अपनी मोटरसाइकिल को एथलटिक ट्रक के छोटे गेट के सामने खडी कर अंदर रंनिग करने चला गया। अज्ञात युवक पीछे से मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फ़रार हो गया। 

मामले की जांच नया बस स्टैंड पुलिस चौकी मे तैनात स.उप.नि रविंद्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.06.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी अरुण पुत्र ओमबीर निवासी जींद को गिरफ़्तार किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

 अरुण पुत्र ओमबीर निवासी जींद

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 83 दिनांक 10.03.2023 धारा 379/201 भा.द.स. थाना अर्बन एस्टेट

Exit mobile version