Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गांव फरमाणा मे स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गांव फरमाणा मे स्थित शराब ठेके पर काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना महम ने बताया कि दिनांक 23.02.20224 को पुलिस को सूचना मिली की गांव फरमाणा मे शराब ठेके पर युवक को गोली है जिसे इलाज के लिये मेडिकल रोहतक ले जाया गया है। फरमाणा निवासी बलवान की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि रणबीर निवासी जांडली खुर्द फरमाणा मे शराब ठेके पर कारिंदे का काम करता है। दिनांक 22.02.2004 को रणबीर की चन्द्रहास उर्फ हनसा व उसके दो साथियो के साथ शराब को लेकर कहासुनी हो गई। दिनांक 23.02.2023 को सांय करीब 6.30 बजे रणबीर को युवको ने ठेके के अंदर गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जांच स.उप.नि. विनय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.07.2023 को आरोपी विजेन्द्रर उर्फ पप्पू पुत्र दलीप निवासी गांव फरमाणा खास को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर गिरफ्तार किया गया है। आऱोपी को अदालत के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। दौराने जांच मामले मे धारा 201 भा.द.स जोडी गई। वारदात मे शामिल रहे आरोपी चन्द्रहास उर्फ हनसा को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विजेन्द्रर को अदालत द्वारा दिनांक 20.10.2004 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास आदि के 5 मामले दर्ज है। 

गिरफ्तार आरोपीः-

विजेन्द्रर उर्फ पप्पू पुत्र दलीप निवासी गांव फरमाणा खास

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 50 दिनांक 23.02.2004 धारा 307/452/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना महम

Exit mobile version