रोहतक पुलिस ने पुरानी आईटीआई ग्राउंड के बाहर से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि विजय नगर रोहतक निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर थाना मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 21.09.2022 को मोनू दोपहर करीब 2 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पुरानी आईटीआई ग्राउंड पार्क गया हुआ था। मोनू मोटरसाइकिल को बाहर खडी करके अंदर पार्क मे चला गया। वापिस आने पर मोनू को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक पीछे से मोनू की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.07.2023 को आरोपी नरेश उर्फ नेशी पुत्र बन्नीराम निवासी बन मंदोरी जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है।

