Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को किया गिरफ़्तार

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी से दोनो चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जाँच जारी है। 

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव बोहर निवासी नरेश की शिकायत के आधार पर थाना आर्य नगर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 27.03.2023 को नरेश अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिला रोहतक कोर्ट के नजदीक एसबीआई बैंक मे आया हुआ था। नरेश अपनी मोटरसाइकिल खडी कर अंदर बैंक मे चला गया। वापिस आने पर नरेश को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक नरेश की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच स.उप.नि अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.06.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी नरसी पुत्र जयपाल निवासी गांव जसिया को गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपी ने खानपुर सोनीपत से मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया हुआ है।

गिरफ्तार आरोपीः-

नरसी पुत्र जयपाल निवासी गांव जसिया

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 103 दिनांक 28.03.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना आर्य नगर

Exit mobile version