रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से चोरी की तीन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी से चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को बरामद किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव काहनौर निवासी निकेतन ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर थाना सिविल लाईन मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 338/2022 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 05.12.2022 को निकेतन रात करीब 10.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रेम नगर रोहतक मे स्थित कम्युनिटी सेंटर मे शादी समारोह मे आया हुआ था। अपनी मोटरसाइकिल को कम्युनिटी सेंटर के बाहर खडी कर अंदर शादी मे चला गया। रात करीब 1 बजे निकेतन बाहर आया तो उसे अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ स.उप.नि. सुनील द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान दिनांक 11.12.2022 को एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गांव ककराना को गिरफ्तार किया गया है।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी ने पहले करीब 4/5 चोरी की वारदातो को अंजाम दे रखा है जिसमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी करीब एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था व ट्रक पर ड्राइवर का काम करता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!