Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने 2 हज़ार रुपये देने की बात कहकर 20 हजार रुपये खाते मे भेजने का फ़र्ज़ी मैसेज भेजकर 18 हजार रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ़्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने खाते में 2 हजार रुपये देने का बहाना कर फ़र्ज़ी 20 हजार रुपये का मैसज भेजकर 18 हज़ार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सदर ने बताया कि रिठाल फौगाट निवासी जसबीर ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 20.06.2024 को जसबीर के पास फोन आया। युवक ने जसबीर को कहा कि उसे दो हज़ार रुपये जसबीर को देने है और वह उस युवक की बात करवाता है। युवक ने जसबीर के पास 20 हजार रुपये का मैसज भेजा। जसबीर ने ध्यान नही दिया। युवक ने कहा कि 18 हजार रुपये उसे फोन पेय पर वापिस भेज दे। जसबीर ने युवक के पास 18 हजार भेज दिया। जसबीर ने 20 हजार रुपये का मैसज चैक किया तो मैसज फ़र्ज़ी निकला।

मामले की जांच पी/एस. आई. बलराज व स.उप.नि हंसराज द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 23.06.2024 को आरोपी अरमान पुत्र शकरुला निवासी गांव बिछौरा जिला नूह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से वारदात मेप्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। आरोपी को दिनांक 24.06.2024 को पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

Exit mobile version