Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में शामिल रहा आरोपी किया गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी एवीटी स्टाफ निरीक्षक अनेश कुमार ने बताया कि भरत कॉलोनी निवासी जिले सिंह की शिकायत के आधार पर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 21.05.2024 को सांय करीब 6:30 बजे शीला बाईपस के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिये गया हुआ थी। एटीएम से रुपये निकलवाने के दौरान दो युवक मौजूद थे। युवको ने जिलेसिंह को एटीएम कार्ड बदलकर दे दिया। युवको ने एटीएम कार्ड से जिलेसिंह के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये।


मामले की जांच मुख्य सिपाही लोकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 08.01.2025 को आरोपी राकेश उर्फ चिन्ना पुत्र रामदिया निवासी गांव धर्मखेडी जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है। जाँच मे सामने आया के आरोपी मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की वारदातो को अंजाम देता है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी पर भिवानी, जींद, नरवान व हिमाचल प्रदेश मे 5 मामले धोखाधड़ी के दर्ज है। आरोपी ज़मानत पर बाहर आया हुआ है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Exit mobile version