Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गाडी़ चोरी की वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को वापिस न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बोहर निवासी सुमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 06.12.2024 को सुमित की गाडी उसके दोस्त ने अपने घर सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड मे गली मे खडी की थी। दिनांक 07.12.2024 को सुबह करीब 4:20 बजे आलोक को गाडी नही मिली। गाडी मे करीब 20 हजार रुपये, दो सोने की अगूठी थी।


मामले की जांच मुख्य सिपाही सुभाष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.02.2025 को आरोपी देशराज पुत्र रिशाल निवासी कन्हेली को गिरफ़्तार किया गया है।

Exit mobile version