रोहतक पुलिस की टीम ने गाडी चोरी की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि बोहर निवासी सुमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 06.12.2024 को सुमित की गाडी उसके दोस्त ने अपने घर सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड मे गली मे खडी की थी। दिनांक 07.12.2024 को सुबह करीब 4:20 बजे आलोक को गाडी नही मिली। गाडी मे करीब 20 हजार रुपये, दो सोने की अगूठी थी।
मामले की जांच मुख्य सिपाही सुभाष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.03.2025 को आरोपी अजय उर्फ मोनू पुत्र रविन्द्र निवासी नौनंद को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, पानीपत, हिसार मे 3 मामले दर्ज है। वारदात मे शामिल रहे आरोपी देशराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
अजय उर्फ मोनू पुत्र रविन्द्र निवासी नौनंद
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 430 दिनांक 07.12.2024 धारा 305 बीएनएस थाना अर्बन एस्टेट

