Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात में शामिल आरोपी किया गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस ने स्कूटी सवार महिला के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से वारदात मे प्रयुक्त एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि जनता कालोनी निवासी कमला की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 22.02.2023 को रचना अपनी दोस्त सोनू के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल से वापिस अपने घर जा रही थी। रचना जब जनता कालोनी गोयल मार्बल वाली गली मे जैन स्थानक मोड के पास पहुंची तो पीछे से एक्टिवा पर सवार दो अज्ञात युवक आये। एक्टिवा पर पीछे बैठे युवक ने स्कूटी पर पीछे बैठी रचना के गले से सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गये। 

मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी जनता कालोनी स.उप.नि सुभाष द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.04.2023 को स.उप.नि अशोक के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीण उर्फ ढोला पुत्र धर्मेन्द्र निवासी किलाजफरगढ़ जींद को रोहतक से गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला से स्नैचिंग करने की वारदात को अंजाम दिया। जिसके पश्चात दोनो आरोपी कुछ समय के लिए इटावा (उत्तर प्रदेश) चले गए।

गिरफ्तार आरोपीः-

प्रवीण उर्फ ढोला पुत्र धर्मेन्द्र निवासी किलाजफरगढ़ जींद

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 122 दिनांक 22.02.2023 धारा 379 ए/34 भा.द.स. थाना शिवाजी कालोनी 

Exit mobile version