Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने गांव सांघी मे महिला पर हुए जानलेवा हमला की वारदात में शामिल आरोपी किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस ने गांव सांघी मे महिला पर हुए जानलेवा हमला की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर उप.नि. हरपाल ने बताया कि दिनांक 21/22.04.2023 की रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव सांघी मे सुभाष के घर पर फायरिंग हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरु की। सुभाष की पत्नी मीनू की शिकायत के आधार पर धारा 307/120 बी/506/195 ए भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 133/2023 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 21.04.2023 को रात करीब 11 बजे अपने मीनू को अपने घर की गली मे कार रुकने की आवाज सुनाई दी। मीनू कार की आवाज सुनकर अपने कमरे से बाहर आई तो गली मे खडी हुई कार के पास ¾ लडके दिखाए दिए। युवको ने एकदम से मीनू पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। मीनू ने अपना बचाव करते छत पर लगी ग्रील की आड मे बैठ गयी। युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।

मामले की जांच स.उप.नि. मुकेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 30.04.2023 को पुलिस टीम ने आरोपी साहिल उर्फ काली पुत्र संजय निवासी गांव सांघी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपी साहिल उर्फ काली का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी सन् 2021 मे हत्या के मामले शामिल रहा है जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ थाना सदर मे मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपीः-

साहिल उर्फ काली पुत्र संजय निवासी गांव सांघी

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 133 दिनांक 01.07.2022 धारा 307/120बी/506/195ए भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना सदर

Exit mobile version