Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल आरोपी को किया गिरफ्त्तार

रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी से दोनों चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना सदर उप.नि. हरपाल ने बताया कि गांव चिमनी जिला झज्जर निवासी रितिक की शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि रितिक छोटूराम नगर रोहतक मे स्थित पीजी मे रहता है। दिनांक 15.04.2023 को रात करीब 10.30 बजे रितिक ने अपनी मोटरसाइकिल को पीजी के बाहर गली मे खडा कर दिया। दिनांक 16.04.2023 को रितिक को सुबह करीब 7.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक रितिक की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 01.05.2023 को मुख्य सिपाही सुनील के नेतृत्व मे एवीटी की स्टाफ की टीम ने अभिषेक पुत्र नरेन्द्र निवासी सुनारिया कलां को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी ने थाना शिवाजी कॉलोनी के एरिया मे सन् 2020 मे हत्या का प्रयास की दो वारदातों को अंजाम दिया हुआ है।

वारदात का खुलासा

आरोपी ने दिनांक 13.04.2023 को सी.आर. पॉलटेक्निकल कॉलेज की पार्किंग से खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे आरोपी के खिलाफ धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 93/2023 अंकित है।

गिरफ्तार आरोपीः-

अभिषेक पुत्र नरेन्द्र निवासी सुनारिया कलां

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 97 दिनांक 16.04.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना सिविल लाइन 

Exit mobile version