रोहतक पुलिस ने ट्रॉली चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है।

प्रभारी थाना महम निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि गांव फरमाना बादशपुर निवासी दिलबाग ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग संख्या अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 27.01.2023 को दिलबाग ने अपने गांव मे स्थित खाली प्लॉट मे ट्राली खडी की थी। दिनांक 28.01.2023 को सुबह के समय दिलबाग को अपनी ट्रॉली नही मिली।

      मामले की जांच मुख्य सिपाही दीपक द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 13.04.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी ऋषिपाल उर्फ मंडु पुत्र आजाद निवासी गांव आंवली जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी ने जिला सोनीपत मे दो व हिसार मे एक चोरी की वारदातो को अंजाम दिया हुआ है। जिसमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ है। चोरीशुदा सामना पहले ही बरामद किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

ऋषिपाल उर्फ मंडु पुत्र आजाद निवासी गांव आंवली जिला सोनीपत

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 39 दिनांक 01.02.2023 धारा 379 भा.द.स थाना महम

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!