रोहतक पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एशियन पेंट कंपनी के पास भाई-चारा ट्रक यूनियन ऑफिस में फायरिंग व दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमले की वारदात को तीन घंटे मे हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी। वारदात मे शामिल अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमे निरंतर छापेमारी कर रही है।
सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने बताया कि आज दिनांक 02.02.2023 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एश्यिन पेंट कम्पनी के सामने दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सवार युवको ने गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। भाई-चारा ट्रक यूनियन प्रधान जितेन्द्र निवासी गांव बलियाणा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भाई चारा ट्रक यूनियन प्रधान जितेन्द्र के पास पहले किसी अज्ञात नम्बर से फोन आए थे तथा ट्रांसपोर्ट के काम में हिस्सेदारी देने की धमकी दी थी। जितेन्द्र ने युवक की बातों को गंभीरता से नही लिया। दिनांक 02.02.2023 को सबुह करीब 11.45 बजे चार/पांच युवक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और यूनियन में बैठे व्यक्तियों से प्रधान के बारे मे पूछा। युवक यूनियन ऑफिस की तरफ गये तथा ऑफिस में हवाई फायरिंग की तथा वहा बैठे यूनियन के मुंशी सुरेश राणा व रामनिवास उर्फ रणवास पर गोलियो से हमला कर दिया। युवक अपने आपको मोनू डागर के आदमी बताते हुए हथियारो सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर आईएमटी चौक की तरफ मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल हुए सुरेश राणा व रामनिवास उर्फ रण्वास को ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला के मार्गदर्शन मे सीआईए-1 स्टाफ व प्रभारी थाना आईएमटी के नेतृत्व मे संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही कर छापेमारी करते हुए 3 घण्टे के अंदर-2 वारदात मे शामिल रहे आरोपी को अंकित पुत्र ओम निवासी खरावड रोहतक को गिरफ्तार किय़ा गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिन्हे गिरफ्तार करने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है। वारदात में मोनू डागर का नाम आया है जो कुख्यात बदमाश है तथा हाल में पंजाब में जेल में बन्द है। आरोपी मोनू डागर को जल्द ही प्रोडक्सन वारंट पर हासिल कर शामिल जांच किया जाएगा।

