Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने रिश्तेदार बनकर एक्सीडेंट का बहाना कर 50 हजार रुपये ठगने की वारदात में शामिल आरोपी किया गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने रिश्तेदार बनकर एक्सीडेंट का बहाना कर 50 हजार रुपये की ठगी करने के मामले मे वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना साईबर क्राईम रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सूर्या कालोनी हिसार रोड रोहतक निवासी सोनू ने थाना पुरानी सब्जी मंडी में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 420/406 भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 202/2021 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 01.04.2021 को सोनू के मोबाइल फोन पर अज्ञात नम्बर से कॉल आया। युवक ने सोनू को अपना नाम दीपक बताया। दीपक नाम युवक ने सोनू को कहा कि वह उसके ताउ के लडके का साला है और उसका एक्सीडेंट हो गया है। युवक ने 50 हजार रुपये की मांग की। सोनू ने 12 हजार व 38 हजार गूगल पेय के माध्यम से उस युवक को भेज दिये। सोनू ने अपने घर आकर पता किया को उसे पता चला कि युवक ने झूठ बोलकर धोखे से उसके 50 हजार रुपये हड़प लिये।

      मामलें की जांच साइबर क्राइम थाना द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.05.2023 को स.उप.नि. दिनेश दलाल के नेतृत्व मे आरोपी नरेन्द्र पुत्र बद्री निवासी नाथूसर (सीकर) राजस्थान को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले गाड़ियों की सेल/परचेज का काम करता था। आरोपी ने मेवात निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। मेवात निवासी आरोपियों ने नरेन्द्र के बैंक खाते का प्रयोग धोखाधड़ी के लिए किया है। जिसके लिए नरेन्द्र को कमीशन मिला है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान हो चुकी है जिन्हे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपीः-

नरेन्द्र पुत्र बद्री निवासी नाथूसर (सीकर) राजस्थान

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 202 दिनांक 02.04.2021 धारा 406/419/420/465/471/109 भा.द.स. थाना शहर रोहतक 

Exit mobile version