रोहतक पुलिस ने स्टड फॉर्म हाउस व डॉग फॉर्म के नाम पर 12 व्यक्तियो से धोखाधड़ी कर करीब 8 करोड रुपये ठगने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा ने बताया कि दिनांक 17.08.2022 को अर्बन स्टेट निवासी मोहित व अन्य 11 महिला व युवको ने मिलकर राहुल, आदित्य, हरदीप व जतिन के खिलाफ पुलिस मे शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर थाना अर्बन स्टेट मे धारा 420/406/506/120बी भा.द.स के तहत अभियोग संख्या 324/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि राहुल व आदित्य ने स्टड फार्म हाउस व डोग फार्म बढाने की बात कहकर 12 व्यक्तियो से करीब 8 करोड की राशि हडपने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो ने काम शुरु ना होने पर 8 करोड रुपये को दो प्रतिशत के ब्याज देने की बात कही। राहुल से वापिस पैसे मांगने पर उसके परिवार के सदस्य मोहित व अन्य को झूठे केस मे फसाने की धमकी दी।
मामले की जांच आर्थिक शाखा द्वारा अमल मे लाईगई। दौराने जांच दिनांक 21.03.2023 को मुख्य सिपाही दिनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी आदित्य पुत्र इश्वर निवासी खादी आश्रम हैफेड चौक रोहतक हाल रोशन पार्क मुबंई (महाराष्ट्र) को मुंबई से गिरफ़्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियो को गिरफ़्तार करने व बरामदगी के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार आरोपीः-
आदित्य पुत्र इश्वर निवासी खादी आश्रम हैफेड चौक रोहतक हाल रोशन पार्क मुबंई (महाराष्ट्र)
रजिस्ट्रड केसः–
अभियोग संख्या 324 दिनांक 17.08.2022 धारा 406/420/506/120बी भा.द.स. थाना अर्बन एस्टेट

