रोहतक पुलिस ने रोहतक जिले से गुजरने वाली हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एच.पी.सी.एल) की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि एच.पी.सी.एल. की पाईप लाईन जिला रोहतक के कई गांवों से होकर गुजरती है। एच.पी.सी.एल. द्वारा पाईप लाईन की सिक्योरटी की जिम्मेवारी दातार सिक्योरिटी सर्विस ग्रुप को दी गई है। दातार सिक्योरिटी सर्विस ग्रुप में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात सत्येन्द्र निवासी फरीदाबाद ने दिनांक 08.05.2022 को पाइपलाइन से तेल चोरी होने बारे शिकायत थाना सापंला में दर्ज कराई जिसके आधार पर पैट्रोलियम एवं मिनरल पाईपलाईन (एक्यूजीशन आफ राइट टू यूजर इन लैंड) एक्ट 1962 की धारा 15 व 16, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम-1988 की धारा 3 व 4, प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-1987 की धारा 3 व 4, भा.द.स. की धारा 268/285/286/379/511, इसेन्शियल कोममोडिटीस (ESSENTIAL COMMODITIES) एक्ट, SECTION 3 OF MOTOR SPIRIT AND HIGH SPEED DIESEL REGULATION OF SUPPLY, DISTRIBUTION AND PREVENTION OF MALPRACTICE ORDERED 1998 के तहत अभियोग संख्या 215/2022 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एच.पी.सी.एल. की पाईप लाईन गांव गिझी व समचाना से होकर गुजरती है। दिनांक 07.05.2020 को समय करीब 07.44 पीएम से 10.52 पीएम तक एच.पी.सी.एल. पाईप लाईन का रेड अलार्म बजा। रेड अलार्म बजने के बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने चैक किया तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गांव गिझी व समचाना के बीच खेतों में खुदाई करके मिट्टी हटाकर अत्याधुनिक तकनीक से पाईप लाईन में छेद करके तेल निकालना पाया गया।
पुलिस टीम ने अब तक गिरोह मे शामिल 16 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है। दौराने जांच उप.नि. प्रकाश के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने दिनांक 02.08.2022 को आरोपी योगेश पुत्र मंकर निवासी प्रतापपुर जिला मेरठ हाल सुशांत शहर मेरठ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी योगेश चोरी किए हुए तेल को खरीदकर बेचने का काम करता था।

