रोहतक पुलिस ने गांव भाली आनंदपुर निवासी बलराज उर्फ पप्पू के ब्लाइंड मर्डर की वारदात में शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि दिनांक 08.02.2023 की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि बलराज उर्फ पप्पू पुत्र जयकर्ण निवासी भाली आनंदपुर की किसी ने गोलियां मार कर हत्या कर दी है जिसकी लाश रेलवे फाटक के पास खेत मे पडी है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। बलराज उर्फ पप्पू के भाई के लडके अजित की शिकायत के आधार पर थाना बहु अकबरपुर मे धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 31/2023 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 08.02.2023 को सायं के समय अजीत को सूचना प्राप्त हुई कि उसके चाचा बलराज उर्फ पप्पु की अज्ञात युवको ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसकी लाश रेलवे फाटक के पार नजदीक शराब ठेका के पास खाली खेत मे पडी है। लाश का पोस्टमार्टम करवाकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले किया गया।
मामलें की जांच सीआईए-2 स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 20.04.2023 को सीआईए-2 की टीम ने उप.नि. रोहताश के नेतृत्व मे आरोपी राहुल उर्फ राठौड़ पुत्र रणबीर निवासी गांव निंदाना को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
राहुल उर्फ राठौड पुत्र रणबीर निवासी गांव निंदाना
रजिस्ट्रड केसः-अभियोग संख्या 31 दिनांक 08.02.2023 धारा 302/34 भा.द.स. व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

