Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने बाइक चोरी करने में शामिल आरोपी किया गिरफ्तार, 10 दिन पहले चोरी की थी बाइक

रोहतक मे बाइक चोरी करने में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गढ़ी कैंप का बसंत है। पीजीआईएमएस थाने में तैनात उपनिरीक्षक जसवंत ने बताया कि गांव मायना निवासी गगन 8 मई को बाइक से ट्रामा सेंटर आया था। उसने बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। 9 मई की सुबह करीब 5 बजे गगन बाइक लेने पार्किंग में पहुंचा तो उसे वहां बाइक नहीं मिली।

उसने बाइक की तलाश ​की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। इस संबंध में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी जांच मुख्य सिपाही जयप्रकाश को सौंपी गई। जांच में गढ़ी कैंप के बसंत का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चोरी के 4 केस पहले से दर्ज हैं।

Exit mobile version