रोहतक में पुलिस ने गांव भैणी मातो मे हुई फायरिंग की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया है।
अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। आरोपी की पहचान अमन उर्फ मोनू निवासी भराण गांव के तौर पर हुई है।
निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को गन शॉट इंजरी से महिला सुषमा के घायल होने के बारे में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने धारा 194/238/387 बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि गांव मे प्रोग्राम के दौरान फायरिंग हुई जो गोली सुषमा को लगी। सुषमा को इलाज के लिये गुरुग्राम अस्पताल में लया गया।
मामले की जांच उप.नि. नरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। जांच के दौरान 2 सितंबर को आरोपी अमन उर्फ मोनू निवासी गांव भराण को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि के हिसार, भिवानी व रोहतक मे 3 मामले दर्ज है।
