Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने ढाई लाख अफीम के साथ तस्कर किया काबू

रोहतक। सांपला थाना क्षेत्र के सोनीपत-झज्जर हाइवे पर नया बांस गांव के पास पुलिस ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के गांव भट्ठों के बामनिया निवासी आरोपी फूलचंद को काबू कर लिया। उसके पास से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद की है। आरोपी इसे राजस्थान से लेकर रोहतक आ रहे थे और यहां पर सप्लाई करनी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version