रोहतक पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि गांव पुठ्ठी कान्ही जिला सोनीपत निवासी जगमेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना शहर मे धारा 379 भा.द.स के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि जगमेन्द्र हिसार रोड नजदीक बांगर सिनेमा रोहतक के पास कम्पनी मे नट बोल्ट का काम करता है। दिनांक 16.03.2023 को सुबह करीब 8 बजे जगमेन्द्र अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने काम पर आया हुआ था। मोटरसाइकिल को जगमेन्द्र फैक्ट्री के सामने खडा कर अंदर चला गया। जगमेन्द्र सांय करीब 6.30 बजे वापिस आया तो उसे अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।

मामले की जांच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 14.05.2023 को मुख्य सिपाही मंजीत के नेतृत्व मे एवीटी की स्टाफ की टीम ने सोमबीर पुत्र धर्मपाल निवासी डीघल को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

सोमबीर पुत्र धर्मपाल निवासी डीघल

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 222 दिनांक 19.03.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना शहर रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!