रोहतक पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी ने बताया कि चुनी पुरा रोहतक निवासी अनिल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 01.03.2023 को अनिल अपनी डयूटी से वापिस अपने घर आ रहा था। रात करीब 11 बजे अनिल रेलवे स्टेशन से पैदल अपने घऱ की तरफ चल पडा। पावर हाउस बाल भवन के पास अज्ञात युवको ने अनिल का पीछा किया।युवको ने अनिल के साथ मारपीट व की जबरदस्ती अनिल से उसके दोनो मोबाइल फोन छीन लिए व मौके से फरार हो गए। मामले की जांच स.उप.नि. अनिल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.05.2023 को वारदात मे शामिल रहे आरोपी मोहित उर्फ बिल्ली पुत्र सतीश निवासी कन्हेली को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
मोहित उर्फ बिल्ली पुत्र सतीश निवासी कन्हेली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 66 दिनांक 02.03.2023 धारा 379बी/34 भा.द.स. थाना पुरानी सब्जी मंडी

