Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने दो अलग अलग मामले मे गिरफ्तार किये आरोपी,एक मामले में किसान पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,दूसरे में स्कूल में चोरी के प्रयास का आरोपी 6 साल बाद गिरफ्तार

पहले मामले में:

रोहतक के सीसर खास गांव निवासी मोहित पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। महम थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि सीसर खास गांव निवासी मोहित खेती का काम करता है। 18 अप्रैल की रात करीब 9 बजे जसमत किरयाने की दुकान के पास पहुंचा था। वहां पहले से दीपक उर्फ काला खड़ा था। दीपक ने मोहित के साथ अभद्र भाषा में बात की। विरोध करने पर मोहित के सिर और आंख के पास दीपक ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जांच एसआई नरेंद्र को सौंपी थी।

दूसरे मामले में:

रोहतक में चोरी के प्रयास के आरोप में छह साल से फरार चल रहे आरोपी संजय निवासी बनियानी को कलानौर पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। कलानौर थाना प्रभारी सुलेंद्र ने बताया कि 16 अक्तूबर 2018 को आरोपी ने अपनी पत्नी गीता और दोस्त नरेश निवासी सैंपल व नसीब निवासी सिरसा खेड़ी जींद के साथ ऑटो से लाहली स्थित सरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। आरोपी वारदात को अंजाम देते इससे पहले चौकीदार ने शोर मचा दिया। गांव में जगार होने पर संजय, नरेश और नसीब मौके से भाग गए। जबकि गीता को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया।

Exit mobile version