Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार,01 देसी पिस्तौल व 01 रौंद भी बरामद

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से 01 देसी पिस्तौल, 01 रौंद व एक खौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही सुरजीत के नेतृत्व मे पुलिस टीम रोहतक दिल्ली रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये चुलियाणा मोड के पास गांव गांधरा की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की पुत्र जयसिंह निवासी चुलियाणा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 1 देसी पिस्तौल, 1 रौंद व 01 खौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 335/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version