Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया काबू,एक देसी पिस्तौल भी बरामद    


रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. जसबीर के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम एक रुपया चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये ओमेक्स मायना के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान श्रीओम पुत्र हरेन्द्र निवासी जनता कॉलोनी के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्तौल बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग संख्या 43/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version