रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ़ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ़ उप.नि. सतीश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. संत कुमार के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम इस्माइला नजदीक रेलवे लाइन के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त गांव इस्माइला से गिझी रोड मोड नजदीक रेलवे लाइन के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सोमबीर उर्फ बहादुर पुत्र जोगिन्द्र निवासी भगवतीपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 243/2025 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार,एक देसी पिस्तौल व एक रौंद बरामद

