Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार एक देशी पिस्तौल बरामद


रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल बरामद हुया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 24.04.2026 को स.उप.नि हितेन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम रोहतक खरखौदा रोड आईएमटी पुल के नीचे गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आईएमटी बलियाना रोड पुल के नीचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमित पुत्र दयान्नद निवासी आसन्डा जिला झज्जर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आईएमटी रोहतक मे अभियोग संख्या 96/26 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version